Wednesday, 18 October 2017

Ek diya shaheedo ke naam..

एक दिया उन शहीदों के नाम भी जला लेना जिन्होंने हमारे खातिर अपनी जान गवां दी है।।

एक दिया उनके खातिर भी जला लेना जिन्होंने अपने दिल पर पत्थर रख कर अपने बेटे की चिता को अग्नि दी है।।

एक दिया उन बच्चो के नाम जला लेना जिन्होंने अपना पिता हमारे खातिर खोया है।।

यहाँ हम देश में बैठे सैनिकों को कोसा करते हैं।
पर शायद उन्होंने जान गवां कर अपनी सच्चाई का प्रमाण दिया है।।

शायद अब उनको चैन की नींद आयी होगी जिनकी वजह से यह संभव हुआ है।।

एक दिया खुद के लिए जला लेना और सोचना की अपने अंदर की बुराई ख़त्म कर लेना है।।

एक दिया शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिए जला लेना।।

एक दिया खुद के लिए जला लेना।।
एक दिया खुद के लिए जला लेना।

    -Anupriya

No comments:

Post a Comment

मुंबई की एक शाम - 2

कमरे में जाकर काया सोचने लगी कि आखिर उसकी नन्ही सी बेटी कब इतनी बड़ी हो गई उसको पता ही नहीं चला। किया का दिया यह सप्राइज़ उसको सबसे खास और याद...

शायद ऐसा होता तो कितना अच्छा होता।