Friday, 2 February 2018

प्यार

प्यार ही कहाँ था तुम्हें??
जो था वो बस एक जिस्म की प्यास थी।।
जो मैं देना न चाहती थी तुम्हें।।
कारण सिर्फ इतना था कि तू सिर्फ मेरे जिस्म का भूखा था और मैं तेरे रूह की।।

तू मुझे पाना चाहता था कुछ पल के लिए
और मैं तेरी हो जाना चाहती थी पूरे ज़िन्दगी के लिए।।

तेरे साथ जीने के सपने देखे थे मैंने।।
तुझमें लिपट जाने के ख्वाब सजाये थे मैंने।।

तेरे लिए ही तो लिया था ये जीवन मैंने।
पर तूने चुटकी में सब छीन लिया मुझसे।

शुक्र है खुदा का की न दिया था ये जिस्म तुमको।।
क्या पता कब तू इस रूह में और समा जाता।।

तेरे साथ का जो सपना है न आज भी दिल के किसी कोने में कैद है शायद।
क्योंकि आज भी उस दरवाजे को किसी ने खटखटाया नहीं है शायद।।

No comments:

Post a Comment

मुंबई की एक शाम - 2

कमरे में जाकर काया सोचने लगी कि आखिर उसकी नन्ही सी बेटी कब इतनी बड़ी हो गई उसको पता ही नहीं चला। किया का दिया यह सप्राइज़ उसको सबसे खास और याद...

शायद ऐसा होता तो कितना अच्छा होता।