अगर उसके हाथ से तुम्हारा हाथ छू जाये और एक अजीब से सिरहन दौड़ जाये,
तो समझ जाओ बॉस यही प्यार है।।
अगर उसके पास आने पर तुम अपने कदम पीछे लेने लगते हो और फिर इंतज़ार करते हो उसके पास आने का,
तो बॉस समझ जाओ यही प्यार है।।
अगर उससे नज़रें मिलते ही तुम अपनी पलकें झुका लेते हो और फिर हौले से पलकें उठा कर उसे देखते हो,
तो बॉस समझ जाओ यही प्यार है।।
अगर वो किसी दूसरी लड़की से बात कर रहा है और आपको ये देख बुरा लग रहा है,
और मन करता है कि जाकर उसे अपनी बाँहों में भींच कर अपना हक जता लें,
तो बॉस समझ जाओ यही प्यार है।।
अगर वो ऑनलाइन है और आपको रिप्लाई नहीं कर रहा है लेकिन कुछ देर बाद रिप्लाई आने पर आपके चेहरे पर गुस्से की जगह मुस्कान है,
तो बॉस समझ जाओ यही प्यार है।।
जब भी मौका मिले उससे कह दो कि तुम उससे कितना प्यार करते हो।।
इससे पहले कि कोई और बोल दे।।
अपना लो उसको भींच लो अपनी बांहो में।
कर दो अपने दिल-ए-नादान का इज़हार इससे पहले कि वो किसी और को कह दे,
बॉस यही तो प्यार है।।
No comments:
Post a Comment