1.
खाने की आदत –
कई बार ऐसा होता है कि हमारे खाने की आदत की वजह से भी पेट की चर्बी कम नहीं होती
है बल्कि बढ़ जाती है। खाने में जैसे ज्यादा तेल-मसाला खाना, जंक फूड खाना, बाहरी
खानों को तूल देना इत्यादि चीजों से भी हमारा बेली फैट कम नहीं होता है।
2.
चीनी युक्त भोजन –
खाने में अत्यधिक मात्रा में चीनी भी नुकसान दायक होता है, यदि हम जरूरत से
ज्यादा चीनी, मीठा, मिठाई, इत्यादि खाते हैं तो भी बेली फैट कम नहीं होता है इसके
साथ ही शरीर में और भी कई तरह के रोग हो जाते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक होता
है।
3.
मदिरा पान –
कहते हैं कि मदिरापान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, लेकिन वहीं कई लोग
बोलते हैं कि अगर जुखाम हुआ है तो थोड़े से मदिरा सेवन से वो जल्दी ठीक हो जाता है।
वहीं कई बार इसके ज्यादा सेवन से भी पेट की चर्बी बढ़ जाती है और पेट थुलथुल नजर
आता है।
4.
तनाव –
कभी- कभी ज्यादा तनाव भी बेली फैट बढ़ाने का काम कर सकता है। जैसे आपके सोच के
हिसाब से आपका मस्तिष्क काम करता है ठीक वैसे ही आपके कार्यकलापों के हिसाब से
आपका फैट भी काम करता है। आपके तनाव का पूरा असर आपके बेली फैट पर पड़ता है।
5. कम व्यायाम –
सुबह-सवेरे कम व्यायाम करने से भी बेली फैट में असर पड़ता है। अगर आप कम
व्यायाम करते हैं, exercise करने में कंजूसी करते हैं तो इसकी वजह से भी आपका फैट बढ़ सकता है।
6.
कम नींद –
कभी कभी कम नींद लेना भी फैट बढ़ाने का काम कर सकता है। क्योंकि अगर आप
पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं और हर वक़्त उबासी सी लेते हैं तो यह भी एक
मुख्य कारण हो सकता है आपके फैट के बढ़ने का।
चलिए ये तो था पेट की चर्बी बढ़ने का कारण। अब आईए देखते हैं पेट की चर्बी कम
करने के उपाय को..
1.
पर्याप्त नींद लें –
पेट की चर्बी कम करने के लिए पर्याप्त
नींद लेना भी जरूरी होता है। यदि आपकी नींद पूरी नहीं है तो आपका भोजन सही तरीके से
digest नहीं हो पाता है और इसकी वजह से पेट
में चर्बी जमा हो जाती है और पेट बाहर आने लगता है।
2.
पानी का पर्याप्त सेवन –
पानी के पर्याप्त सेवन से भी पेट की चर्बी में लगाम लगाया जा सकता है। अगर पर्याप्त
मात्रा में पानी का सेवन नहीं किया जाएगा तो भोजन पेट के निचले हिस्से में चर्बी जमा
हो जाएगी क्योंकि पानी चर्बी को हटाने में सहायक होता है।
3.
नियमित व्यायाम –
पेट की चर्बी को कम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, इससे पेट में
या शरीर के किसी भी अंग में फैट जमा नहीं हो पाता है और शरीर भी सुंदर और सुडौल बनता
है।
4.
नाश्ता जरूर करें –
सुबह का नाश्ता कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। नाश्ता स्किप करने से पेट खाली रहता
है और खाली पेट चर्बी ज्यादा बनाता है। जिसकी वजह से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।
डायट प्लान
v
अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास नींबू दालचीनी के पानी से
करें।
v
नाश्ते में वेजिटेबल सैंडविच लें, साथ में एक ग्लास मलाई रहित दूध लें।
v
इसके बाद सुबह 11:00 बजे फल और बादाम खाएं।
v
दोपहर 1:00 बजे दोपहर का भोजन करें। मसाला खिचड़ी की दो
कटोरी के साथ एक कटोरी के अंकुरित दही सलाद और कम वसा वाली दही कढ़ी खाएं।
v
दोपहर 3:30 बजे एक ग्लास छाछ के साथ भोजन को पचायें।
v
शाम 4:00 बजे एक कप ग्रीन टी पिएं।
v
उसके एक घंटे बाद आधा कटोरी उबले हुए चने लें।
v
रात के खाने में दो रोटी, पालक पनीर की एक कटोरी और आधा खीरा खाएं।
v अपने दिन की समाप्ति एक कप मलाई
रहित दूध के साथ करें।



No comments:
Post a Comment