1.
रिकार्ड बनाएँ –
आप हर महीने कितना और कहाँ खर्चा करते हैं उसका एक रिकार्ड
तैयार कीजिए और कोशिश कीजिए कि अगले महीने उन्हीं चीजों पर कम खर्च हो और फालतू के
खर्चों पर लगाम हो। जैसे यदि आप पार्टी ज्यादा करते हैं तो कोशिश कीजिए कि पार्टी
कम हो और यदि हो भी तो उसमें खर्चा कम हो।
2.
टेक्नॉलजी खर्च पर लगाम –
ज्यादातर लोग तकनीकी पर जरूरत से खर्च कर देते हैं, जैसे जो
configuration आपको 15 हजार के मोबाईल पर मिल जाता है फिर भी शो
ऑफ के लिए आप उसके 50 हजार देते हैं। ये भी एक तरह का फ़िजूल खर्चा ही है। इसी तरह
लोग 35-40 हजार के लैपटॉप की जगह लोग 80- 90 हजार के लैपटॉप पर पैसा खर्च करते
हैं। इस तरह के फ़िजूल खर्च पर भी लगाम लगाना जरूरी है।
3.
स्वाद पर नियंत्रण –
बहुत से लोग होते हैं जिनका स्वाद चटोरा होता है जो हर वक़्त
बाहर का खाने का सोचते हैं। ऐसे लोग भी पैसों की बचत नहीं कर पाते हैं। क्योंकि
उनको हर समय बाहर का खाना होता है और फ़िजूल खर्च करना होता है। उससे बचने के लिए
आप घर के खाने को priority दें। जो भी खाने की इच्छा हो कोशिश
करें कि घर पर ही बना लें यदि संभव हो तो घर के सादे भोजन को ही मान्यता दें और
उसी को खाएँ।
4.
इनवेस्टमेंट का तरीका हो सही –
यदि आप पैसों को इन्वेस्ट करने का सोचते हैं तो इन्वेस्ट
करने का तरीका भी सही हो इस बात का खास ख्याल हो। क्योंकि यदि आप इन्वेस्टमेंट के
तरीके को नहीं सुधार पाएंगे तो आपके पैसों के डूबने का डर होगा। इसके लिए आप किसी
अच्छे एजेंट से मिल सकते हैं जो आपको सही तरीके से पैसे इन्वेस्ट करने में मदद कर
सकता है। वैसे यदि आप चाहें तो गूगल सर्च करके इनवेस्टमेंट को एक नया आयाम दे सकते
हैं।
5.
टारगेट सेट करें –
आप चाहें तो एक टारगेट सेट कर सकते हैं जिसमें आप महीने के
आखिरी दिन तक कितना खर्च किए और कितना बचाए हैं उसका टारगेट सेट कर लें। जैसे- यदि
आप 50 हजार कमाते हैं तो आप कोशिश कीजिए कि महीने के आखिरी दिन तक आप कम से कम 10
हजार रुपए बचा सकें। ताकि आप इनवेस्टमेंट के लिए कुछ इकट्ठा कर सकें।
6.
शॉपिंग करते समय रहें सावधान –
अगर आप शॉपिंग करने के शौकीन हैं तो आपको सावधान रहने की
ज्यादा जरूरत है क्योंकि शॉपिंग करने के समय फ़िजूलखर्ची होने की ज्यादा संभावना
होती है। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि हम लेने सिर्फ एक चीज जाते हैं और लेकर चार
चीज आते हैं। जिससे हमारा फ़िजूलखर्च बढ़ जाता है और महीने का बजट बिगड़ जाता है।
7.
बजट की तैयारी –
एक कुशल महिला को हमेशा अपना बजट बना कर चलना चाहिए। जिसमें
महीने में लगने वाले राशन की लिस्ट हो जिसको आप हो सके तो एक बार में ही ले आईए
ताकि ये रोज रोज तनिक तनिक के खर्चे से बचा जा सके और बचत भी अच्छी हो।
ऊपर दिए गए उपाय से उम्मीद है कि आप के खर्चे में थोड़ी सी
लगाम तो लगेगी ही। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताएँ।







No comments:
Post a Comment